सौ करोड़ के सट्टे का भंडाफोड़, हत्थे चढ़े तीन बड़े सटोरिये, भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत नौ को तलाश रही पुलिस
नवाबाद पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले बड़े गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तीन बड़े सटोरिये- तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा, बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 100 करोड़ रुपये अधिक के लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद किया है। इसके आधार पर पुलिस को भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, पार्षद पति पप्पू यादव समेत नौ सटोरियों का पता चला है। पुलिस उनको तलाश रही है। सटोरियों के बैंक खातों में जमा 50 लाख रुपये की रकम भी फ्रीज करा दी। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सौ करोड़ के सट्टे का भंडाफोड़, हत्थे चढ़े तीन बड़े सटोरिये, भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत नौ को तलाश रही पुलिस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 21:04 IST
सौ करोड़ के सट्टे का भंडाफोड़, हत्थे चढ़े तीन बड़े सटोरिये, भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत नौ को तलाश रही पुलिस #VaranasiLiveNews
