महेंद्रगढ़: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले में 51 युवाओं का हुआ चयन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में वर्ष 2023 से 2025 तक विभिन्न ट्रेडों से पास आउट 82 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें से 51 युवाओं का चयन किया गया। प्लेसमेंट अधिकारी शिवताज ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में भिवाड़ी प्रसिद्ध कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से संस्थान में पहुंचकर युवाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद युवाओं का कंपनी रोल पर चयनित किया गया। रोजगार मेले में वर्ष 2023 से 25 तक फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, मोटर- मैकेनिक, शीट-मेटल, वेल्डर, फाउंडरी मैन, एमएमवी, ट्रैक्टर मैकेनिक सहित सभी इंजीनियरिंग ट्रेड्स से पासआउट 82 युवाओं ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से 51 युवाओं का कंपनी रोल पर चयन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से दो मई से सभी चयनित युवाओं को नियुक्ति पर जारी किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य महाबीर सिंह व इंचार्ज संदीप यादव ने बताया की आईटीआई में समय-समय पर जॉब मेलों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी चयनित युवाओं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

महेंद्रगढ़: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले में 51 युवाओं का हुआ चयन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


महेंद्रगढ़: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले में 51 युवाओं का हुआ चयन #VaranasiLiveNews