नारनौल में शिविर में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल एवं किशन लाल शिक्षा एवं जनकल्याण समिति नारनौल ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप कुमार एडीओ रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता दवा विक्रेता संगठन महेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष तुलसी गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र दिवान, राकेश यादव सेकवाल रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मनीष गोगिया ने सभी रक्तवीर योद्धाओं एवं सरकारी हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉक्टर आनंद एवं नरेंद्र जांगिड़ की अगुवाई में एक कुशल टीम ने 30 यूनिट एकत्रित किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि किसी भी अवसर पर रक्तदान की मुहिम न केवल सराहनीय है बल्कि मानव सेवा में सर्वोत्तम कार्य है। तुलसी गोयल ने बताया कि रक्तदान करते रहना चाहिए क्योंकि आपातकालीन में रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जानी चाहिए।
नारनौल में शिविर में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 14:57 IST
नारनौल में शिविर में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान #VaranasiLiveNews
