रोहतक की खाटू की निशान यात्रा में 2101 ध्वज के साथ शामिल हुए श्रद्धालु
श्याम सेवा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट ने वीरवार को फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में पांचवीं निशान यात्रा निकाली। दुर्गा भवन मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए श्याम मंदिर पीपल वाली गली पहुंच कर संपन्न हुई। कलकत्ता से लाए गए फूलों से बाबा के रथ का भव्य सिंगार आकर्षण का केंद्र रहा। हाथों में बाबा के 2101 निशान उठाए श्रद्धालु बाबा श्याम का गुणगान करते हुए इस यात्रा में शामिल हुए। ढोल नगाड़ों व बाबा श्याम के भजनों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु जमकर झूमे। बाबा खाटू श्याम का पंचमेवा का प्रसाद वितरित किया गया।मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, महामंडलेश्वर बाबा राघवेंद्र भारती, महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने ध्वजा उठाकर यात्रा शुरू कराई। इस मौके पर सुरेंद्र बल्ली, विजय, अनुज, पंकज, विशाल, अमित गुप्ता, नीशू, प्रथम, ऋषि समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
रोहतक की खाटू की निशान यात्रा में 2101 ध्वज के साथ शामिल हुए श्रद्धालु #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 12:13 IST
रोहतक की खाटू की निशान यात्रा में 2101 ध्वज के साथ शामिल हुए श्रद्धालु #VaranasiLiveNews
