पहले 12 किलो वजन बढ़ाया फिर 15 किलो घटाया, लव एंड वॉर के लिए विक्की कौशल ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

एक्टर विक्की कौशल संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पहली फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। दो साल से ज्यादा समय से बन रही यह फिल्म अब पूरी होने वाली है। अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि विक्की कौशल ने अपने किरदार के दो अलग-अलग रूप दिखाने के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उन्होंने पहले काफी वजन बढ़ाया और फिर उसे पूरी तरह घटाया। पहले वजन बढ़ाया, फिर घटाया एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि विक्की इस रोल के लिए जरूरी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बहुत समर्पित थे। 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू करते समय किरदार में ढलने के लिए उन्होंने लगभग 12 किलो वजन बढ़ाया और फिर फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए लगभग 15 किलो वजन घटाकर जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया। अपने काम के प्रति उनका समर्पण हमेशा ही काबिले-तारीफ रहा है।

#Bollywood #National #VickyKaushal #LoveAndWar #VickyKaushalInLoveAndWar #LoveAndWarMovie #VickyKaushalPhysicalTransformation #VickyKaushalGainedWeight #VickyKaushalLostWeight #RanbirKapoorInLoveAndWar #AliaBhattInLoveAndWar #LoveAndWarReleaseDate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 13:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पहले 12 किलो वजन बढ़ाया फिर 15 किलो घटाया, लव एंड वॉर के लिए विक्की कौशल ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन #Bollywood #National #VickyKaushal #LoveAndWar #VickyKaushalInLoveAndWar #LoveAndWarMovie #VickyKaushalPhysicalTransformation #VickyKaushalGainedWeight #VickyKaushalLostWeight #RanbirKapoorInLoveAndWar #AliaBhattInLoveAndWar #LoveAndWarReleaseDate #VaranasiLiveNews