Meerut News: विक्की चौहान की तूफानी पारी से खद्दन सियाली की जीत

संवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। गांव नगली गजरोली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट के चौथे मैच में जनपद बिजनौर के गांव खद्दन सियाली और महमूदपुर सिखेड़ा की टीम आमने-सामने रहीं। मुकाबले में खद्दन सियाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।12 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खद्दन सियाली की टीम ने 10.5 ओवर में 101 रन बनाए। टीम की ओर से विक्की चौहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महमूदपुर सिखेड़ा की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी और पूरी टीम 10 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई। खद्दन सियाली की टीम ने संयम बनाए रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया।टूर्नामेंट आयोजक ठाकुर अमरीश सिंह ने बताया कि शानदार बल्लेबाजी के लिए खद्दन सियाली के खिलाड़ी विक्की चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विक्की चौहान ने एक ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। उनके इस दमदार प्रदर्शन पर आयोजकों की ओर से विशेष सम्मान भी दिया गया।

#VickyChauhan'sBlisteringInningsPoweredKhaddanSialiToVictory #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 17:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: विक्की चौहान की तूफानी पारी से खद्दन सियाली की जीत #VickyChauhan'sBlisteringInningsPoweredKhaddanSialiToVictory #VaranasiLiveNews