Leh-Ladakh: लद्दाख में प्रथम दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, एलजी सक्सेना ने किया अभिनंदन
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेह हवाई अड्डे पर भारत के उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उनके प्रथम दौरे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लद्दाख में उपराष्ट्रपति का आगमन सम्मान और सौभाग्य की बात है। उपराज्यपाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले यह दौरा लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य, संतुलन और सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति का मार्गदर्शन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को और गति देगा। अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति 20 जून को लुकुंग गांव का भ्रमण करेंगे, जहां वे स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद करेंगे और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रही विकासात्मक पहलों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे एक युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे एवं सामुदायिक विकास को मजबूत करने के प्रयासों का जायजा लेंगे।
#CityStates #Srinagar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 11:32 IST
Leh-Ladakh: लद्दाख में प्रथम दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, एलजी सक्सेना ने किया अभिनंदन #CityStates #Srinagar #VaranasiLiveNews
