Jammu News: पर्यटन और कारोबार ने दौड़ाया ऑटोमोबाइल मार्केट का पहिया, मई में 37 फीसदी बढ़ी वाहनों की बिक्री, बिके करीब 20 हजार वाहन

जम्मू। प्रदेश में पर्यटन और कारोबार की रफ्तार का असर ऑटोमोबाइल मार्केट पर भी दिखने लगा है। मई में वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 36.72 फीसदी बढ़ गई। कार से लेकर बाइक, ऑटो, ट्रैक्टर और माल ढोने वाले वाहनों तक सेल में अच्छा इजाफा हुआ है।फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के आंकड़ों के अनुसार 19,799 वाहनों की बिक्री हुई जबकि मई 2025 में यह संख्या 14,481 थी। एक साल में 5,318 अधिक वाहन बिके हैं। सबसे ज्यादा कारों की बिक्री हुई। मई 2025 में 3,919 के मुकाबले इस साल 6,296 कारें बिकीं जो 60.65 फीसदी अधिक है। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 10 हजार का आंकड़ा पार कर गई। हालांकि पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर की वजह से प्रदेश में कारोबारी गतिविधियां थम गई थीं जिसका असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर दिखाई दिया था। फाडा के प्रदेश चेयरपर्सन संजय अग्रवाल के अनुसार बढ़ती आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन में सुधार और बाजार में सकारात्मक माहौल का फायदा ऑटोमोबाइल मार्केट को मिला है। आसान फाइनेंस सुविधा, नए मॉडलों की उपलब्धता और लोगों के बढ़ते भरोसे ने बिक्री बढ़ाने में मदद की है। माल ढोने वाले वाहनों, ट्रैक्टरों और निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की बढ़ती बिक्री संकेत देती है कि प्रदेश में विकास कार्य, परिवहन गतिविधियां और कृषि क्षेत्र में कामकाज बढ़ रहा है। आने वाले महीनों में भी ऑटोमोबाइल मार्केट की रफ्तार बनी रहेगी। उन्होंने सीएनजी नेटवर्क का विस्तार करने और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) ढांचे को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया। ----------------------------------मई में अलग-अलग श्रेणियों में वाहनों की बिक्री श्रेणी मई 2026 मई 2025 बढ़ोतरीदोपहिया 10,634 8,539 24.53% तिपहिया 1,401 952 47.16% माल ढोने वाले 993 736 34.92% निर्माण उपकरण 53 31 70.97% कार 6,296 3,919 60.65% ट्रैक्टर 422 304 38.82% कुल 19,799 14,481 36.72%

#VehcileSalesIncreasedInMay #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: पर्यटन और कारोबार ने दौड़ाया ऑटोमोबाइल मार्केट का पहिया, मई में 37 फीसदी बढ़ी वाहनों की बिक्री, बिके करीब 20 हजार वाहन #VehcileSalesIncreasedInMay #VaranasiLiveNews