Kullu News: वीर सिंह अध्यक्ष और हरदेई बनीं एसएमसी उपाध्यक्ष

ढालपुर स्कूल की सर्वसम्मति से चुनी कार्यकारिणीसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। शहीद बाल कृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) की नई समिति की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें वीर सिंह को अध्यक्ष और हरेदई (मधु शर्मा) को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सदस्यों में नीरज कुमार, राजीव, यज्ञा ठाकुर, गुमान सिंह, कर्म सिंह, तिलक राज, डाले राम, मीना ठाकुर, अनीता आजाद, यशपाल, मानचंद, प्रोमिला, सुशीला, किरण शर्मा, सुरेश, प्रोमिला-2, रानी देवी, वीना देवी और विरेंद्र को शामिल किया गया है। इससे पहले स्कूल प्रबंधन समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने, बेहतर और प्रभावी शिक्षा को सुदृढ़ करने पर भी शिक्षकों और अभिभावकों ने मंथन किया। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने पिछले वित्त वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने कहा कि पहली ही बैठक में सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। उन्होंने कहा कि समिति विद्यार्थियों और विद्यालय के हित में कार्य करेगी।

#VeerSinghBecameTheSMCPresident #AndHardeiBecameTheVicePresident. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: वीर सिंह अध्यक्ष और हरदेई बनीं एसएमसी उपाध्यक्ष #VeerSinghBecameTheSMCPresident #AndHardeiBecameTheVicePresident. #VaranasiLiveNews