Varanasi Weather: काशी में 1.6 मिमी बारिश के बाद तीखी धूप ने दिलाई मई-जून की याद, दो दिन बाद बदलेगा मौसम

काशी में कमजोर मानसून ने ही बुधवार की तड़के सुबह 15 से 20 मिनट में 1.6 मिलीमीटर बारिश करा दी। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद पूरे दिन उमस और तीखी धूप वाली गर्मी ने मई-जून की याद दिला दी। जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 89 फीसदी तक आ गई। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब क्षेत्र के प्रभाव से अगले 48 घंटों के बाद मानसूनी सक्रियता बढ़ सकती है। वहीं 19 जुलाई को जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ सकती है। प्रादेशिक बारिश में वृद्धि और तापमान प्रभावी गिरावट के कारण प्रदेश में पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

#CityStates #Varanasi #VaranasiWeatherUpdate #VaranasiNews #WeatherUpdate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 22:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: काशी में 1.6 मिमी बारिश के बाद तीखी धूप ने दिलाई मई-जून की याद, दो दिन बाद बदलेगा मौसम #CityStates #Varanasi #VaranasiWeatherUpdate #VaranasiNews #WeatherUpdate #VaranasiLiveNews