Varanasi News: राजधानी के आगे पटरी पर आया ट्रेन मैनेजर, कट गया हाथ; 48 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

कैंट रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के आगे आने की वजह से ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव घायल हो गया। घटना बुधवार की आधी रात बाद उस समय हुई जब डिब्रू्गढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी हो रही थी। इस घटना में ट्रेन मैनेजर का हाथ कट गया। सूचना पाकर मौके पर आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ के साथ ही अन्य अधिकारी पहुंचे। एंबुलेंस से उसको बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ट्रेन नंबर 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के कैंट स्टेशन पर आने का समय आधी रात बाद 1.30 बजे हैं और 10 मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। बुधवार आधी रात बाद 2.17 बजे यह ट्रेन प्लेटफॉम नंबर 5 पर पहले से 47 मिनट देरी से आई।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 01:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: राजधानी के आगे पटरी पर आया ट्रेन मैनेजर, कट गया हाथ; 48 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews