Varanasi News: अधिवक्ता के बंद मकान में दिनदहाड़े 51 लाख की चोरी, तीन घंटे में नकदी-जेवरात समेट ले गए चोर; FIR
Varanasi Crime:चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत हथियर (धाधी) गांव में शनिवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब तीन घंटे के भीतर चोरों ने अधिवक्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग 51 लाख रुपये मूल्य के नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ, चोलापुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह शनिवार सुबह रोज की तरह कचहरी चले गए थे। उनकी पत्नी सुमन सिंह सुबह करीब 10 बजे हाथ का प्लास्टर कटवाने के लिए ऑटो से चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थीं। घर के दोनों कमरों में ताला बंद कर वह अस्पताल चली गई थीं। दोपहर करीब दो बजे जब वीरेन्द्र सिंह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला ईंट से टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों की अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। शुरुआत में अधिवक्ता को पत्नी की सुरक्षा की चिंता हुई, लेकिन फोन पर संपर्क करने पर पता चला कि वह अस्पताल में हैं। इसके बाद सुमन सिंह घर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी गई।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 20:33 IST
Varanasi News: अधिवक्ता के बंद मकान में दिनदहाड़े 51 लाख की चोरी, तीन घंटे में नकदी-जेवरात समेट ले गए चोर; FIR #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
