काशी को जल्द मिलेगी सौगात: 29 करोड़ से संवरेंगे छह थाने, पांच महीने बाद नए स्वरूप में दिखेंगे
वाराणसी कमिश्नरेट में जर्जर हो चुके छह थाने अब आधुनिक और नए स्वरूप में दिखेंगे। 29.19 करोड़ की लागत से शिवपुर, फूलपुर, लालपुर पांडेयपुर, मिर्जामुराद, राजातालाब और बड़ागांव थाने के प्रशासनिक भवन का निर्माण भूतल प्लस दो मंजिला भवन के रूप में किया जा रहा है। अगस्त और सितंबर तक बनकर तैयार होने वाले भवनों से न केवल पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, बल्कि आम जनता को भी शिकायत दर्ज कराने और पुलिस से संपर्क करने में अधिक सुविधा होगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि आगंतुकों के लिए विजिटर रूम और शिकायत कक्ष भी बनाए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों की समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से सुना और उनका समाधान किया जा सके। महिला सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। छह थानों के निर्माण की लागत 29.19 करोड़ रुपये है। इसे भी पढ़ें;Digital Arrest: महाराष्ट्र का पुलिस अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, डर और दबाव बनाकर तीन लाख रुपये ठगे एसएचओ कक्ष, सब-इंस्पेक्टर कक्ष, हेड कांस्टेबल कक्ष, जवानों के लिए बैरक, स्टाफ रूम, विजिटर रूम, शिकायत कक्ष, महिला रेस्ट रूम, महिला हवालात, पुरुष हवालात, मालखाना, कंप्यूटर सर्वर रूम, डायल 112 कक्ष, मीटिंग हॉल, किचन, डाइनिंग हॉल, स्टोर रूम, इंटेरोगेशन रूम आदि। हर थाने का निर्माण 2582.77 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया जा रहा है। थानों का निर्माण अगस्त, सितंबर 2026 तक पूरा होगा। मजबूत कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल का सशक्त और सुविधाजनक होना जरूरी है। क्या बोले अधिकारी पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं। ऐसे में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आरामदायक सुविधाएं मिलने से उनके कार्य करने की क्षमता और मनोबल दोनों बढ़ेगा। आवश्यक आराम की सुविधाएं भी मिल सकेंगी। -मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #PoliceStationInVaranasi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:40 IST
काशी को जल्द मिलेगी सौगात: 29 करोड़ से संवरेंगे छह थाने, पांच महीने बाद नए स्वरूप में दिखेंगे #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #PoliceStationInVaranasi #VaranasiLiveNews
