वाराणसी: जेल की चारदीवारी से बाजार तक पहुंचेगा बंदियों का हुनर, केंद्रीय कारागार में खुला आउटलेट; जानें खास

शिवपुर जेल की चारदीवारी के भीतर बंदियों के हाथों से तैयार होने वाले उत्पाद अब बाजार तक पहुंचेंगे। उनके हुनर को पहचान और मेहनत को आर्थिक अवसर देने के लिए केंद्रीय कारागार परिसर में बुधवार को उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए आउटलेट शुरू किया गया। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बंदियों की ओर से तैयार लकड़ी के फर्नीचर और लोहे के सामान की गुणवत्ता देखकर सराहना की। इस पहल से बंदियों के कौशल को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनके पुनर्वास की दिशा में भी रास्ता खुलेगा। कारागार पहुंचने पर मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार और डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा और बंदियों के हुनर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी देखी। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता और निर्माण की बारीकियों की जानकारी ली।

#CityStates #Varanasi #Mirzapur #VaranasiCentralJail #JailOutlet #DaraSinghChauhan #PrisonMinister #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 23:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: जेल की चारदीवारी से बाजार तक पहुंचेगा बंदियों का हुनर, केंद्रीय कारागार में खुला आउटलेट; जानें खास #CityStates #Varanasi #Mirzapur #VaranasiCentralJail #JailOutlet #DaraSinghChauhan #PrisonMinister #VaranasiLiveNews