वाराणसी: पांच लाख एडवांस लेने के बाद फ्लैट का कब्जा नहीं दिया, रकम मांगने पर धमकी का आरोप; कैंट थाने में केस

कैंट थाना क्षेत्र के बिंध्यवासिनी नगर निवासी दुर्गा प्रसाद ने सूरज नगर कॉलोनी, शिवदासपुर निवासी अभिषेक जायसवाल पर पांच लाख रुपये एडवांस लेने के बावजूद अर्धनिर्मित फ्लैट का कब्जा नहीं देने और रकम वापस न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एडवांस की रकम वापस मांगने पर अभिषेक ने जान से मारने की धमकी भी दी। दुर्गा प्रसाद की तहरीर पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक, वर्ष 2006 में वरुणापुल-नदेसर स्थित अमर कॉम्प्लेक्स में दो कमरे वाले 2-बीएचके अर्धनिर्मित फ्लैट का सौदा हुआ था। इसकी कीमत 1700 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से तय की गई थी। दुर्गा प्रसाद का आरोप है कि सौदे के तहत उन्होंने 28 नवंबर 2006 को कैंटोनमेंट रोड स्थित सूर्या होटल में अपनी दुकान पर अभिषेक जायसवाल को पांच लाख रुपये नकद एडवांस के तौर पर दिए थे। रकम देने के संबंध में 10 रुपये के स्टांप पर रसीद भी लिखी गई थी।

#CityStates #Varanasi #Cantt #Flat #AdvancePayment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 23:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: पांच लाख एडवांस लेने के बाद फ्लैट का कब्जा नहीं दिया, रकम मांगने पर धमकी का आरोप; कैंट थाने में केस #CityStates #Varanasi #Cantt #Flat #AdvancePayment #VaranasiLiveNews