Varanasi News: रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर को चोरों ने खंगाला, पूर्व डीआईजी के घर के बगल में है मकान; FIR
Varanasi Crime: कैंट थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर में बुधवार की रात रिटायर्ड बैंक कर्मी इंदु प्रकाश सिंह के मकान को चोरों ने खंगाला। भुक्तभोगी मकान पूर्व डीआईजी संतोष कुमार सिंह के मकान से सटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सीसी कैमरे में चोरों को आते और जाते देखा गया। भुक्तभोगी के भाई शहस्त्रांशु सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त इंदु प्रकाश सिंह सात मार्च को अपने बेटे के पास गोवाहाटी गए हुए हैं। उनके घर पर मौजूद न होने का फायदा उठाकर चोर देर रात करीब 2:18 बजे ऑटो रिक्शा से पहुंचे और करीब 3:01 बजे चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गए। चोरी घटना आसपास लगे सीसी कैमरों में कैद है। इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मकान में रह रहे एक किराएदार ने फोन कर चोरी की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने अर्दली बाजार निवासी अपने भाई शहस्त्रांशु सिंह को मौके पर भेजा। शहस्त्रांशु सिंह के अनुसार दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर रवि सोनकर और अशोक यादव नाम के किराएदार रहते हैं। घटना के समय रवि सोनकर घर पर नहीं थे, ऐसे में चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़कर चोरी की। वहीं दूसरे किराएदार के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी गई थी ताकि वह बाहर न निकल सके। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए। चोरी गए सामान का आंकलन इंदु प्रकाश सिंह के आने पर होगा कि कितने की चोरी हुई है।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 19, 2026, 21:49 IST
Varanasi News: रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर को चोरों ने खंगाला, पूर्व डीआईजी के घर के बगल में है मकान; FIR #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
