Varanasi News: मिशनरी ऑफ चैरिटी निर्मला शिशु भवन से 14 वर्षीय बालिका लापता, पहुंची पुलिस; इस बात की आशंका

Varanasi News:शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी निर्मला शिशु भवन से 14 वर्षीय एक बालिका के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संस्था प्रबंधन में हड़कंप मच गया। संस्था की अध्यक्ष रोज सरिता की तहरीर पर शिवपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बालिका को जून माह के प्रथम सप्ताह में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) वाराणसी के आदेश पर निर्मला शिशु भवन में स्थानांतरित किया गया था। तब से वह संस्था में रह रही थी। गुरुवार को वह अचानक लापता हो गई, जिसके बाद प्रबंधन ने उसकी खोजबीन शुरू की। संस्था की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि 18 जून की सुबह करीब 11:30 बजे कर्मचारियों ने बालिका को भोजन के लिए बुलाने का प्रयास किया। जब वे उसके कमरे में पहुंचे तो वह वहां मौजूद नहीं थी। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था और वहां रखे 330 रुपये भी गायब थे। इसके बाद संस्था के कर्मचारियों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 22:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: मिशनरी ऑफ चैरिटी निर्मला शिशु भवन से 14 वर्षीय बालिका लापता, पहुंची पुलिस; इस बात की आशंका #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews