Varanasi News: भीषण आग में जल गई बाइक, डीप फ्रीजर, इन्वर्टर, लाखों के सामान खाक; युवक भी झुलसा
Varanasi News: वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित सेवा सदन वाली गली में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना मणिकर्णिका घाट मोक्ष द्वार के सामने स्थित पंकज खोवा वाले के मकान की है। पीड़ित पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान में फैल गई। आग की लपटों में घर में खड़ी तीन मोटरसाइकिलें, डीप फ्रीजर, इन्वर्टर और अन्य घरेलू सामान जल गए। आग इतनी भीषण थी कि मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रहने लायक नहीं बचा। परिवार के अनुसार हादसे में करीब 12 से 15 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 11:18 IST
Varanasi News: भीषण आग में जल गई बाइक, डीप फ्रीजर, इन्वर्टर, लाखों के सामान खाक; युवक भी झुलसा #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
