Varanasi News: 12 जुलाई को काशी में रोपे जाएंगे 15.49 लाख पौधे, हर वार्ड में होगा मुफ्त पौधा वितरण; जानें खास

Varanasi News: 12 जुलाई को प्रस्तावित पौधरोपण महाअभियान को लेकर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने तथा पौधों की गुणवत्ता, जियो टैगिंग, सिंचाई और संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने काशीवासियों से अपील करते हुए कहा कि अंतिम संस्कार में बड़ी मात्रा में लकड़ी की आवश्यकता होती है, जिससे पेड़ों की कटाई होती है। इसलिए हर व्यक्ति को इतने पेड़ लगाने चाहिए कि वह प्रकृति का कर्ज पहले ही चुका सके। राज्यमंत्री ने प्रत्येक वार्ड में निःशुल्क पौध वितरण तथा प्रमुख सड़कों, औद्योगिक क्षेत्रों, विद्यालयों और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत विभिन्न स्थानों पर व्यापक पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा जनआंदोलन है। सभी विभाग आपसी समन्वय से अपने-अपने लक्ष्य समय पर पूरे करें।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 00:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: 12 जुलाई को काशी में रोपे जाएंगे 15.49 लाख पौधे, हर वार्ड में होगा मुफ्त पौधा वितरण; जानें खास #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews