Varanasi Encounter: मुठभेड़ में बदमाश घायल, भाग रहा साथी भी गिरफ्तार; चेतगंज-रामनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र के बन्दरगाह के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका साथी मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, चेतगंज थाना प्रभारी वीके शुक्ला और रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त टीम संदिग्ध बदमाशों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान बन्दरगाह के पास पुलिस की बदमाशों से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, जिसके दौरान हुई कार्रवाई में आकाश सेठ के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 02:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Encounter: मुठभेड़ में बदमाश घायल, भाग रहा साथी भी गिरफ्तार; चेतगंज-रामनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews