UP News: वाराणसी में मंडलायुक्त बोले- आगामी 15 दिन में प्रतिष्ठानों का पूरा कराएं पंजीकरण

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। शुक्रवार को हुई बैठक में जानकारी दी गई कि 2096 प्रतिष्ठानों में से 1296 प्रतिष्ठानों का पंजीयन कराया गया है। इस पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि शेष 880 प्रतिष्ठानों के पंजीकरण में तेजी लाई जाए और 15 दिन के भीतर पंजीकरण की कार्रवाई पूरी की जाए। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। इस योजना के तहत श्रमिकों के प्रथम बार नियोजन की स्थिति में श्रमिकों के साथ-साथ सेवा नियोक्ताओं को भी प्रोत्साहन राशि भारत सरकार द्वारा सीधे डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जा रही है। योजना के तहत पहली बार रोजगार पाने वाले श्रमिक, जिनका वेतन एक लाख रुपये से कम होगा, उन्हें वर्ष में दो समान किस्तों में 7500 रुपये दिए जाएंगे। इस प्रकार कुल 15,000 रुपये का लाभ अनुमन्य किया जाएगा। सेवा नियोक्ताओं को भी 1000 रुपये से 3000 रुपये तक का लाभ अनुमन्य किया जाएगा।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SRajalingamIas #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: वाराणसी में मंडलायुक्त बोले- आगामी 15 दिन में प्रतिष्ठानों का पूरा कराएं पंजीकरण #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SRajalingamIas #VaranasiLiveNews