Varanasi News: बेटियां होने पर प्रताड़ना का आरोप, भोजन, दवा और सुविधाएं भी बंद कर दी गईं; पति समेत सात पर FIR
Varanasi News:कैंट थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 27 नवंबर 2018 को मऊ निवासी राजेश्वर उर्फ छोटू के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, जेठ, जेठानी, देवर और देवरानी अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 23:25 IST
Varanasi News: बेटियां होने पर प्रताड़ना का आरोप, भोजन, दवा और सुविधाएं भी बंद कर दी गईं; पति समेत सात पर FIR #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
