वाराणसी: 37:45 घंटे में 3.5 लाख ने किए मां अन्नपूर्णा के दर्शन, 1.5 किमी लंबी लाइन लगी; पुलिस के छूटे पसीने
पांच दिवसीय स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की 1.5 किमी तक लंबी लाइन लगी रही। एक श्रद्धालु को दर्शन करने में करीब 1.30 घंटे का समय लगा। दो दिनों में करीब 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मां अन्नपूर्णा के दरबार में 37:45 घंटे में 17 लाख सिक्के बांटे गए। मां की एक झलक पाने के लिए दशाश्वमेध से लेकर गोदौलिया और बांसफाटक की गलियों में भी लाइन लगी रही। ढूंढीराज गली में पांव रखने तक की जगह नहीं रही। मीरघाट से मंदिर जाने वाली गली में 400 मीटर तक श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। भीड़ इतनी अधिक रही कि उसे नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ के दबाव को संभाला गया। इस बार मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों में रच-बस चुके करीब 100 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) भी पहुंचे।आधुनिक जीवनशैली और विदेशी चकाचौंध के बीच अपनी सनातन जड़ों से जुड़े इन प्रवासियों की भक्ति देखकर हर कोई अभिभूत नजर आया।
#CityStates #Varanasi #MaaAnnapurna #AnnapurnaTemple #Kashi #AnnapurnaDarshan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 14:15 IST
वाराणसी: 37:45 घंटे में 3.5 लाख ने किए मां अन्नपूर्णा के दर्शन, 1.5 किमी लंबी लाइन लगी; पुलिस के छूटे पसीने #CityStates #Varanasi #MaaAnnapurna #AnnapurnaTemple #Kashi #AnnapurnaDarshan #VaranasiLiveNews
