Varanasi News: 20 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, 550 से ज्यादा योजना से जुड़े; रुद्राक्ष कन्वेंशन में कार्यक्रम
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 20 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के खाते में 2400 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में 550 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें लगभग 300 लाभार्थी, 40 नियोक्ता, उद्योग संघों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि जीवन है तो जीविका चाहिए और जीविका के लिए तीन ही साधन हैं - खेती, नौकरी या व्यापार। सबके हाथ में सरकारी नौकरी संभव नहीं है, लेकिन सबके हाथ में रोजगार हो, यह संभव है। इस योजना को ईपीएफओ से जोड़कर केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए न केवल नए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं, बल्कि उनके भविष्य के लिए सामाजिक सुरक्षा भी पूरी तरह सुनिश्चित की है।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 23:08 IST
Varanasi News: 20 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, 550 से ज्यादा योजना से जुड़े; रुद्राक्ष कन्वेंशन में कार्यक्रम #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
