Bihar:वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास के लिए 38.64 करोड़ का टेंडर जारी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विकास और उन्नयन के लिए ₹38.64 करोड़ की लागत से टेंडर जारी किया गया है। इस परियोजना के तहत एयरपोर्ट पर कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में हवाई संपर्क को नई गति मिलेगी। एयरपोर्ट पर बनेंगी आधुनिक सुविधाएं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर और फायर स्टेशन सहित कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इन सुविधाओं के विकसित होने से वाल्मीकिनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर हवाई सेवाएं मिल सकेंगी। विकास, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार के संकल्प के साथ राज्य में उड्डयन क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे न केवल हवाई संपर्क मजबूत होगा, बल्कि विकास, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद वाल्मीकिनगर क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी और राज्य में हवाई सेवाओं का दायरा और व्यापक होगा।

#CityStates #Patna #Bihar #BiharNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar:वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास के लिए 38.64 करोड़ का टेंडर जारी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी #CityStates #Patna #Bihar #BiharNews #VaranasiLiveNews