Himachal: वल्लभ कॉलेज मंडी में चल रहे बीएड कोर्स की मान्यता रद्द, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने वल्लभ कॉलेज मंडी में हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे बीएड कोर्स की मान्यता को रद्द करने के आदेश के खिलाफ नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनटीसीई) के विरुद्ध दायर रिट याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले में नए घटनाक्रमों को देखते हुए संस्थान अब एनसीटीई के नए आदेश के खिलाफ कानूनी रास्ता अपना सकता है। दरअसल संस्थान की बीएड प्रोग्राम (100 सीटें) की मान्यता को एनसीटीई की ओर से 31 जुलाई 2024 को रद्द कर दिया गया था। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नए प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी। इस आदेश के खिलाफ संस्थान ने अपील की थी, जिसके बाद मामले को पुनर्विचार के लिए उत्तरी क्षेत्रीय समिति (एनआरसी) के पास वापस भेज दिया गया था।

#CityStates #Shimla #VallabhCollegeMandi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 20:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: वल्लभ कॉलेज मंडी में चल रहे बीएड कोर्स की मान्यता रद्द, हाईकोर्ट में याचिका खारिज #CityStates #Shimla #VallabhCollegeMandi #VaranasiLiveNews