गुलजार ने सिखाई पहली मोहब्बत , जावेद ने प्रेमिका को बताया शायर का ख्वाब; इरशाद को इश्क में दिखा रिस्क
जीवन में जब इश्क का इरशाद होता है, तो जिंदगी गुलजार बन जाती है। फिर जब ये इश्क कामिल होता है, तो हमेशा के लिए जावेद हो जाता है। बॉलीवुड में भी इन चार शब्दों ने ही हमें इश्क करना सिखाया है या यूं कहें कि हमारे इश्क को मुकम्मल बनाया है। दरअसल, इन चार शब्दों से मिलकर बनते हैं बॉलीवुड के तीन दिग्गज गीतकार- इरशाद कामिल, गुलजार और जावेद अख्तर। ये वो नाम हैं, जिनके गीतों ने न जाने कितनों की प्रेम कहानियां लिखी हैं। न जाने कितनों की लव स्टोरी एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से शुरू होकर तुमसे ही दिन होता है, तुमसे ही शाम आती का सफर करते हुए तेरा बिना बेसुआदी बेसुआदी रतियां तक पहुंची है। कितनों ने अपनी प्रेम कहानी को ये कहकर पूरा किया है कि नादां हैं वो कहते हैं जो मेरे लिए तुम हो गैर। इन तीनों ने पहली बार मोहब्बत करने से लेकर जो भी है सब तेरे हवाले करने तक हमें इश्क सिखाया है। आज वैलेंटाइन डे के मौके पर जानते हैं गुलजार, जावेद अख्तर और इरशाद कामिल के उन गानों के बारे में जब इनके कलम से इश्क हर एक हर्फ में घुल गया।
#Bollywood #National #ValentineDaySpecial #ValentineDay #14thFebruary #RomanticSongs #BollywoodRomanticSongs #RomanticSongsOnValentineDay #GulzarRomanticSongs #JavedAkhtarRomanticSongs #IrshadKamilRomanticSongs #TopRomanticSongsOfBollywood #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 20:35 IST
गुलजार ने सिखाई पहली मोहब्बत , जावेद ने प्रेमिका को बताया शायर का ख्वाब; इरशाद को इश्क में दिखा रिस्क #Bollywood #National #ValentineDaySpecial #ValentineDay #14thFebruary #RomanticSongs #BollywoodRomanticSongs #RomanticSongsOnValentineDay #GulzarRomanticSongs #JavedAkhtarRomanticSongs #IrshadKamilRomanticSongs #TopRomanticSongsOfBollywood #VaranasiLiveNews
