Uttarkashi News: जर्जर भवन जल्द कराएं खाली, मुआवजा पा चुके परिवारों को करें शिफ्ट
आपदा प्रबंधन की बैठक में विधायक ने दिए निर्देश बोले, सीमांत गांवों में रसोई गैस, खाद्यान्न और राहत सामग्री का रखें पर्याप्त स्टॉकघनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र को आपदा की दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि पिछले वर्षों में मानसून के दौरान हुई भारी तबाही से सबक लेते हुए सभी विभागों को पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों में रह रहे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने, क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा प्राप्त कर चुके परिवारों को नोटिस जारी कर असुरक्षित भवन खाली कराने को कहा।बुधवार को तहसील में विधायक शाह की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने को कहा। एसडीएम मंजू राजपूत ने कहा कि मानसून के दौरान कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल मार्ग खोलकर यातायात बहाल किया जाएगा। विधायक शाह ने कहा कि पिछले वर्षो की आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़कों के किनारे बंद पड़ी सभी नालियों को प्राथमिकता के आधार पर साफ कराया जाए, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु रहे। बाढ़ सुरक्षा के जो भी कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें अगले एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए। बरसात के दौरान ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों का सड़क संपर्क बाधित हो जाते है। ऐसी स्थिति में लोगों को रसोई गैस और खाद्यान्न के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। संबंधित विभाग पहले से ही पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित कर ले। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन नौटियाल, उद्योग परिषद के सदस्य रामकुमार सिंह कठैत, जिला पंचायत सदस्य धनपाल बिष्ट, तहसीलदार हरीश जोशी, खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह, अदिति सैनी, मनीष भाष्कर, महक सिंह सैनी, डॉ. सुरेश, रेंजर शिव प्रसाद गैरोला, महेशा शाह आदि मौजूद रहे।
#VacateDilapidatedBuildingsImmediately;RelocateFamiliesWhoHaveAlreadyReceivedCompensation. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:09 IST
Uttarkashi News: जर्जर भवन जल्द कराएं खाली, मुआवजा पा चुके परिवारों को करें शिफ्ट #VacateDilapidatedBuildingsImmediately;RelocateFamiliesWhoHaveAlreadyReceivedCompensation. #VaranasiLiveNews
