उत्तरकाशी अग्निकांड: जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग
उत्तरकाशीमोरी ब्लॉक की हरकीदून घाटी स्थित पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के भवनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दर्जनों भवनों के जलने की सूचना है। इससे 30 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, मोरी तहसील मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पवाणी गांव में शाम लगभग साढ़े चार बजे एक घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने और घरों में रखा सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई भवनों को अपनी चपेट में ले लिया।
#CityStates #Uttarakhand #Uttarkashi #UttarkashiMoriFire #UttarkashiFire #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 13:23 IST
उत्तरकाशी अग्निकांड: जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग #CityStates #Uttarakhand #Uttarkashi #UttarkashiMoriFire #UttarkashiFire #VaranasiLiveNews
