उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदला-बदला रहेगा मौसम, ठंड बढ़ने के आसार, मैदानों में रहेगी राहत
अक्तूबर की शुरुआत से बदले मौसम का सिलसिला फिलहाल कुछ और दिन जारी रहेगा। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश और तूफान से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 अक्तूबर को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब चार दिन बाद देहरादून का तापमान सामान्य हो पाया है। बीते दिनों लगातार बारिश और तूफान के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके उलट पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और हल्का कोहरा छाने व हवाओं के चलने से दिन के तापमान में सामान्य से नीचे रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो 16 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व हवाओं के चलने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। जौलीग्रांट:तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था 10 फीट लंबा किंग कोबरा, पकड़कर जंगल में छोड़ा गया
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandWeatherUpdate #WeatherNews #Rainfall #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 10:50 IST
उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदला-बदला रहेगा मौसम, ठंड बढ़ने के आसार, मैदानों में रहेगी राहत #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandWeatherUpdate #WeatherNews #Rainfall #VaranasiLiveNews
