Uttarakhand Weather: मसूरी में भारी ओलावृष्टि, पहाड़ों मेंं बारिश-बर्फबारी से राहत, अब कोहरे का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में बुधवार को बारिश-बर्फबारी से राहत मिलेगी। हालांकि कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अुनसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखा। मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हालांकि चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास कम हुआ। आंकड़ों पर नजर डाले तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 23.6 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो चार और पांच फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि छह फरवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। UKPSC:आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandWeather #Rainfall #SnowfallAlert #DenseFog #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 00:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand Weather: मसूरी में भारी ओलावृष्टि, पहाड़ों मेंं बारिश-बर्फबारी से राहत, अब कोहरे का यलो अलर्ट #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandWeather #Rainfall #SnowfallAlert #DenseFog #VaranasiLiveNews