Uttarakhand Weather News: प्रदेश भर के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, मैदान में उमस से राहत

उत्तराखंड में मंगलवार को रुक-रुककर हुई बारिश ने मैदानी इलाकों को उमस और गर्मी से राहत दिला दी। जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश ने ठंड का अहसास कराया। आज बुधवार को प्रदेश भर के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में शुरू हुई बारिश का सिलसिला शाम चार बजे तक जारी रहा। रुक-रुककर हुई हल्की बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 33.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये भी पढ़ेंबदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला:वित्तीय अनियमितता से लेकर नियुक्ति पर भी पहले उठे थे सवाल, नहीं हुआ खुलासा जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक दून में 6.3 एमएम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ जुलाई को देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मा.सि.रि.

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandWeatherNew #UttarakhandWeather #HeavyRain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 04:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand Weather News: प्रदेश भर के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, मैदान में उमस से राहत #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandWeatherNew #UttarakhandWeather #HeavyRain #VaranasiLiveNews