Uttarakhand Weather: आज बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि और तूफान के भी आसार

उत्तराखंड में शुक्रवार से मौसम बदलने की संभावना है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कुछ जिलों में ओलावृष्टि और तूफान चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 जनवरी को देहरादून के पर्वतीय इलाकों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासकर 2300 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 28 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं। Rishikesh:परमार्थ निकेतन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandWeather #Rainfall #SnowfallAlert #DenseFog #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 22, 2026, 23:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand Weather: आज बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि और तूफान के भी आसार #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandWeather #Rainfall #SnowfallAlert #DenseFog #VaranasiLiveNews