उत्तराखंड परिवहन निगम की पहल: नेपालगंज और महेंद्रनगर तक चलेंगी रोडवेज बसें, किराया तय करने के लिए बातचीत शुरू

परिवहन निगम नेपाल में नेपालगंज और महेंद्रनगर तक साधारण बस सेवा के संचालन की तैयारी कर रहा है। इसके तहत नेपाल के बस ऑपरेटरों के साथ किराये पर बातचीत शुरू की गई है। फिर किराया तय कर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देश पर साधारण श्रेणी की बसों का संचालन शुरू करने की योजना है, जिससे लोगों को सस्ती और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि अभी नेपाल के ऑपरेटर एसी बसों का संचालन करते हैं, जबकि रोडवेज की साधारण बसों के संचालन की योजना है। उत्तराखंड:रुद्रपुर में आरटीओ के बाहर दो कारों में चल रहा था फर्जीवाड़े का दफ्तर, दो गिरफ्तार ऐसे में नेपाल के ऑपरेटरों से साधारण बसों का संचालन और साधारण बसों के किराये को लेकर बातचीत शुरू की गई है। यह तय होने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा। साधारण बसों के संचालन के बाद परिवहन निगम की भविष्य में वाल्वो बसों के संचालन की भी योजना है।

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandTransportCorporation #RoadwaysBus #RoadwaysBusToNepalgunj #Mahendranagar #UttarakhandRoadwaysBus #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 12:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्तराखंड परिवहन निगम की पहल: नेपालगंज और महेंद्रनगर तक चलेंगी रोडवेज बसें, किराया तय करने के लिए बातचीत शुरू #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandTransportCorporation #RoadwaysBus #RoadwaysBusToNepalgunj #Mahendranagar #UttarakhandRoadwaysBus #VaranasiLiveNews