Uttarakhand: एसआईआर के तहत प्रदेश की 10 विधानसभा में सर्वाधिक वोट कटे, इनमें छह भाजपा और चार कांग्रेस की
उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर के तहत जिन 10 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट कटे हैं, उनमें से छह भाजपा और चार कांग्रेस की हैं। वहीं, देहरादून की धर्मपुर विधानसभा वोट कटने और विसंगति के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है। चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटर डिलीट होने के मामले में देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट 29,251 के साथ पहले स्थान पर है। इस सूची में अभी भी देहरादून और ऊधम सिंह नगर की सीटों की ही भरमार है, जो यह दिखाता है कि छंटनी का सबसे बड़ा काम इन्हीं दोनों जिलों में हुआ है। विसंगतियों के हिसाब से देखें तो शीर्ष-10 सीटों में से अकेले पांच सीटें (धर्मपुर, सहसपुर, रायपुर, डोईवाला, ऋषिकेश) देहरादून जिले की हैं। धर्मपुर विधानसभा पूरे राज्य में 53,883 त्रुटिपूर्ण वोटरों के साथ सबसे शीर्ष पर है। सूची की सभी 10 सीटें पूरी तरह से मैदानी या अर्ध-शहरी क्षेत्रों की हैं, जहां मतदाताओं की संख्या ज्यादा है और डेटा एंट्री में सबसे ज़्यादा लापरवाही बरती गई है। भले ही रायपुर इस सूची में चौथे स्थान पर है लेकिन प्रतिशत के हिसाब से यहां की 35 प्रतिशत आबादी का डेटा गड़बड़ है, जो शीर्ष-तीन सीटों के प्रतिशत से भी कहीं ज्यादा है।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandSir #Sir #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
Uttarakhand: एसआईआर के तहत प्रदेश की 10 विधानसभा में सर्वाधिक वोट कटे, इनमें छह भाजपा और चार कांग्रेस की #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandSir #Sir #VaranasiLiveNews
