Dehradun News: उत्तराखंड के उत्पाद, व्यंजन वर्तमान समय की मांग

-लोकभवन में फ्लेवर ऑफ देवभूमि पुस्तक का विमोचनअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को लोकभवन में फ्लेवर ऑफ देवभूमि पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक का प्रकाशन इंडियन फेडरेशन ऑफ कुलिनरी एसोसिएशन ने किया है। पुस्तक के निर्माण में शेफ डॉ. नीरज अग्रवाल, शेफ योगेन्द्र सिंह नेगी, शेफ दीपा चावला तथा गोपाल सिंह का विशेष योगदान रहा है। पुस्तक में उत्तराखंड के पारंपरिक खान-पान, संस्कृति एवं जीवन-शैली को सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही इसमें प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के साथ उनके स्वास्थ्य लाभों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक प्रदेश की प्राचीन रसोई परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उत्पादित होने वाले मंडुआ, झंगोरा एवं जखिया जैसे पारंपरिक अनाज और मसाले स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद और व्यंजन स्वाद के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं। वर्तमान समय में इनकी मांग निरंतर बढ़ रही है। राज्यपाल ने कहा कि आज के समय में लोग जैविक उत्पादों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। उत्तराखंड इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने मातृ-शक्ति की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ की महिलाओं ने इन परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। उन्होंने पुस्तक के लेखक एवं उनकी टीम को इस प्रयास के लिए बधाई दी।

#UttarakhandProductsAndDishesAreInDemandTheseDays #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: उत्तराखंड के उत्पाद, व्यंजन वर्तमान समय की मांग #UttarakhandProductsAndDishesAreInDemandTheseDays #VaranasiLiveNews