Uttarakhand: मदरसा बोर्ड होगा खत्म, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर दिया है। जो अल्पसंख्यक बच्चों के लिए सिलेबस तय करेगा। वहीं, सभी अल्पसंख्यक संस्थाएं उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से मान्यता लेंगी। विशेष सचिव डॉ.पराग मधुकर धकाते के मुताबिक सरकार जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड खत्म करने जा रही है। नई व्यवस्था में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले विधानसभा सत्र में मदरसा बोर्ड खत्म करने की घोषणा करते हुए इस वर्ष जुलाई से सभी अल्पसंख्यक संस्थाओं को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंब्रेला के नीचे लाने और उनकी मान्यता उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से किए जाने को कहा था। Uttarakhand:11 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन, शासन ने सभी विभागों को भेजा पत्र

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandNews #MadrasaBoardAbolished #UttarakhandMadarsaBoard #UttarakhandGovernment #StateMinorityEducationAuthority. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 21:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: मदरसा बोर्ड होगा खत्म, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandNews #MadrasaBoardAbolished #UttarakhandMadarsaBoard #UttarakhandGovernment #StateMinorityEducationAuthority. #VaranasiLiveNews