Exclusive: ठगी का शिकार हुईं भावना बोलीं- हरीश रावत, गोदियाल, हरक और यशपाल की बात सुनकर हुआ भरोसा
उत्तराखंड के बड़े नेताओं को झांसे में लेने के सनसनीखेज मामले की तह तक जाने के लिए अमर उजाला ने एक से दूसरी कड़ी को जोड़ने की कोशिश की। भावना पांडे से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि ठग ने उन्हें विश्वास दिलाने के लिए गणेश गोदियाल, हरीश रावत, हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य की आवाज सुनाई। इनसे बातचीत सुनकर उन्हें लगा कि ये सब बड़े नेता हैं इसलिए ये कनिष्क की आवाज पहचानते होंगे और उन्हें यकीन हो गया कि सामने फोन कॉल्स पर मौजूद व्यक्ति राहुल गांधी का निजी सचिव कनिष्क ही है। इसीलिए उसके झांसे में आकर 25 लाख रुपये दे दिए। भावना पांडे ने बताया कि पहली बार उन्हें 12 अप्रैल को फोन आया। ठग ने राहुल गांधी का निजी सचिव कनिष्क के रूप में परिचय देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों पर सर्वे के लिए कांग्रेस की टीम दून आ रही है। इसमें करीब 12 विधायक हैं। इन्हें होटल में रुकवाने का इंतजाम करना है। इस पर भावना ने खर्च की रकम करीब 30 लाख रुपये बताई। इस पर ठग ने पहले ये पैसे किसी को दिल्ली भेजकर मंगवाने के लिए कहा। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं हरीश रावत, गणेश गोदियाल, हरक और यशपाल की आवाज भावना को सुनवाई। ये बातें सुनाकर उसने भावना को भरोसे में ले लिया और खर्च की रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा। इस पर भावना ने नकद 25 लाख रुपये की व्यवस्था कर ली। इसके बाद आरोपी ने किसी अजय नाम के व्यक्ति को विधायक का पीए बताकर पैसे लेने के लिए भेजा। उसके हाथ से भावना ने रकम दे दी। वायरल पत्र पर बोले गोदियाल:विधायक अरविंद पांडे यह भी कह देते मैं सीएम धामी का वफादार सिपाही हूं रकम देने के कुछ दिन बाद तक आरोपी से बातचीत होती रही फिर कुछ दिन बाद संपर्क टूटने पर ठगी का अहसास हुआ। भावना ने बताया कि ठग ने सोनिया आनंद को भी झांसे में लेकर मोटी रकम की मांग की थी। वह लगातार सोनिया के संपर्क में था और दोनों की लंबी बातचीत होती रही है। भावना से भी ठग ने कई बड़े-बड़े दावे किए। भावना ने बताया कि ठग से उनकी गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने और प्रीतम या यशपाल को अध्यक्ष बनाने की बात हुई थी।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #ExclusiveNews #Fraud #BhavnaPandey #Congress #MoneyFraud #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 23:59 IST
Exclusive: ठगी का शिकार हुईं भावना बोलीं- हरीश रावत, गोदियाल, हरक और यशपाल की बात सुनकर हुआ भरोसा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #ExclusiveNews #Fraud #BhavnaPandey #Congress #MoneyFraud #VaranasiLiveNews
