SIR: प्रदेश में 70, अलीगढ़ में अब तक 73 फीसदी सुनवाई हुई, जनपद का प्रदर्शन औसत से बेहतर

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप सिंह रिणवा ने प्रदेश की चुनाव मशीनरी की कार्यकुशलता और पारदर्शिता पर संतोष व्यक्त करते हुए अलीगढ़ की पीठ थपथपाई है। 27 फरवरी को अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि मतदाता सूची और शिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत नोटिस की सुनवाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 70 प्रतिशत सुनवाई का काम पूरा हो चुका है। अलीगढ़ जिले का प्रदर्शन राज्य के औसत से भी बेहतर रहा है। यहां 73 प्रतिशत सुनवाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। नवदीप सिंह रिणवा ने साझा किया कि नेशनल ग्रीवांस सिस्टम के तहत शिकायतों का जवाब देने और उनकी रेटिंग में उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है। लंबित मामलों के निस्तारण की गति में भी यूपी ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। ''कॉल विद बीएलओ'' में भी मारी बाजी तकनीक और कनेक्टिविटी के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ''कॉल विद बीएलओ'' की सुविधा और उपलब्धता में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है, जबकि मिजोरम पहले पायदान पर है। इसका अर्थ यह है कि प्रदेश में 96 फीसदी लोगों को कॉल बैक किया गया है और उनकी समस्याओं को सुना गया है। अलीगढ़ भी इन मानकों पर औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उत्कृष्ट बीएलओ को किया सम्मानित मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किय। रिणवा ने कहा कि 15 करोड़ से अधिक मतदाताओं की सूची को पारदर्शी बनाना चुनौतीपूर्ण था, जिसे बीएलओ ने युद्ध स्तर पर पूरा किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदान की शपथ दिलाई गई। 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

#CityStates #Aligarh #Sir #AligarhSir #UttarPradeshChiefElectoralOfficer #NavdeepSinghRinwa #AligarhNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




SIR: प्रदेश में 70, अलीगढ़ में अब तक 73 फीसदी सुनवाई हुई, जनपद का प्रदर्शन औसत से बेहतर #CityStates #Aligarh #Sir #AligarhSir #UttarPradeshChiefElectoralOfficer #NavdeepSinghRinwa #AligarhNews #VaranasiLiveNews