Kotdwar News: उषा और भावना को मिलेगा सिटीजन ऑफ ईयर अवार्ड

लैंसडौन। लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (लोसा ) का 15वां वार्षिक अधिवेशन 13 व 14 जून को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। नगर के प्रतिष्ठित सिटीजन ऑफ ईयर अवार्ड के लिए लैंसडौन की स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर व स्वर संस्था की अध्यक्ष उषा नैथानी व अभ्युदय संस्था की अध्यक्ष भावना वर्मा को संयुक्त रूप से नामित किया गया है। हास्य कलाकार घनानंद गगोडिया स्मृति श्रेष्ठ स्टेज कलाकार ऑफ द ईयर सम्मान के लिए रंगकर्मी डॉ. सतीश कालेश्वरी व मनीष का चयन किया गया है। लोसा के अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी ने बताया कि बैठक में कई निर्णय लिए गए। 28 अप्रैल को स्व. अश्वनी कोटनाला स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता, 3 मई को नरेंद्र क्लब में प्राइमरी जूनियर, सीनियर वर्गों की आओ गुनगुनाए काव्य पाठ, 10 मई को प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता व 24 मई को सुलेख प्रतियोगिता होगी। बैठक में अजय अग्रवाल, डॉ. संदीपन हलधर, प्रमोद वर्मा, मोहन नैथानी, गंगा जुयाल, उषा नैथानी, लक्ष्मी थापा, भावना वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

#UshaAndBhavnaToReceive'CitizenOfTheYear'Award #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: उषा और भावना को मिलेगा सिटीजन ऑफ ईयर अवार्ड #UshaAndBhavnaToReceive'CitizenOfTheYear'Award #VaranasiLiveNews