UP: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताज का दीदार, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

आगरा में सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री के ताजमहल दौरे के दौरान आम पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते कई पर्यटकों को ताजमहल परिसर में रोक दिया गया। मक़बरे तक जाने पर भी रोक रही, जबकि कागजों में स्मारक को बंद नहीं दिखाया गया। इससे देश-विदेश से आए सैलानियों में नाराजगी दिखी। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक वीआईपी मूवमेंट के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। अमेरिकी विदेश मंत्री सोमवार को करीब चार घंटे आगरा में रहे। उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और इसकी वास्तुकला की सराहना की। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका दौरा संपन्न कराया गया। अमेरिकी विदेश मंत्री ने विजिटर बुक में ताजमहल को 'द्भुत धरोहर' बताते हुए इसकी सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व की प्रशंसा की। वीआईपी प्रोटोकॉल के चलते खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक कई मार्गों पर यातायात रोका गया। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को जाम व रुकावटों का सामना करना पड़ा।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #TajMahal #MarcoRubio #UsSecretaryOfState #AgraVisit #VipVisit #TightSecurity #TajMahalTour #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 11:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताज का दीदार, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम #CityStates #Agra #UttarPradesh #TajMahal #MarcoRubio #UsSecretaryOfState #AgraVisit #VipVisit #TightSecurity #TajMahalTour #VaranasiLiveNews