अमेरिका-ईरान वार्ता: तकनीकी बातचीत का पहला दौर समाप्त, लेबनान युद्धविराम-होर्मुज समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी बातचीत के पहले दौर में लेबनान में युद्धविराम बनाए रखने, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने और संभावित परमाणु समझौते के कुछ अहम हिस्सों पर चर्चा हुई। यह बातचीत 14 बिंदुओं वाले समझौता मसौदे के तहत हो रही है। इन वार्ताओं से जुड़े एक अमेरिकी राजनयिक ने यह जानकारी दी। बातचीत कैसे शुरू हुई और पूरे दिन क्या चलता रहा एक्सिओस के अनुसार, ये बातचीत रविवार सुबह शुरू हुई और पूरे दिन अलग-अलग रूपों में चलती रही। रिपोर्ट में कहा गया कि चर्चा का एक बड़ा मुद्दा लेबनान की स्थिति था, जहां संघर्ष रोकने के तरीके और युद्धविराम लागू करने पर बात हुई। यह सब इस्राइल की ओर से दक्षिणी लेबनान में किए जा रहे हमलों के बीच हुआ। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता जताई गई बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी चिंता जताई गई। यह दुनिया का एक बहुत अहम समुद्री व्यापार मार्ग है। हाल ही में ईरान की तरफ से इसके बंद किए जाने की संभावना के बयान आए थे। अमेरिकी राजनयिक ने बताया, हमने साफ कहा कि हम चाहते हैं कि यह पूरी तरह खुला रहे। इस दिशा में अच्छी प्रगति हुई है। संभावित परमाणु समझौते के किन-किन पहलुओं पर बात हुई एक्सिओस ने आगे बताया कि बातचीत में वाशिंगटन और तेहरान के बीच संभावित परमाणु समझौते के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। राजनयिक ने यह भी कहा कि 14 बिंदुओं वाले मसौदा समझौते को लागू करने से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई, ताकि सभी पक्षों में एक समझ बने। रिपोर्ट के अनुसार, आगे की बातचीत को राजनीतिक और तकनीकी दोनों स्तरों पर जारी रखने का ढांचा भी तय किया गया। बातचीत से संतुष्ट दिखे सभी पक्ष: राजनयिक राजनयिक ने कहा, सभी पक्ष आज की बातचीत से संतुष्ट दिखे। मध्यस्थ दोनों पक्षों को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। यह शुरुआती दौर विश्वास बनाने की दिशा में अच्छा संकेत है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि राजनीतिक स्तर की बातचीत सोमवार को समाप्त होने की उम्मीद है, जबकि तकनीकी टीमें आगे की चर्चा के लिए स्विट्जरलैंड में ही रह सकती हैं। ये भी पढ़ें:UK Prime Minister:स्टार्मर पर इस्तीफे का बढ़ा दबाव, एंडी बर्नहम हो सकते हैं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बातचीत अस्थायी रूप से रोकी गई इससे पहले सीएनएन ने एक ईरानी सूत्र के हवाले से बताया था कि स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अस्थायी रूप से रुक गई है। लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। सूत्र के अनुसार, तनाव के बावजूद कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि औपचारिक बातचीत फिलहाल रुकी हुई है, लेकिन दोनों पक्षों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने के लिए पर्दे के पीछे से संपर्क जारी है। इससे पहले, 14 बिंदुओं वाले समझौते ज्ञापन के तहत अमेरिका और ईरान के बीच उच्च स्तरीय तकनीकी बातचीत का पहला दौर लगभग 80 मिनट बाद रोक दिया गया था, ताकि दोनों पक्ष अपने-अपने आंतरिक सलाह-मशविरा कर सकें। जेडी वेंस ने बैठक में क्या संकेत दिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को स्विट्जरलैंड में ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, ताकि पश्चिम एशिया के संकट का स्थायी समाधान खोजने के लिए उच्च स्तरीय कूटनीतिक प्रयास शुरू किए जा सकें। पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में बातचीत के दौरान वेंस ने अमेरिका की ओर से ईरान के साथ संबंधों को 'मूल रूप से बदलने' की इच्छा जताई।

#World #International #UsIranTalks #Switzerland #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 02:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अमेरिका-ईरान वार्ता: तकनीकी बातचीत का पहला दौर समाप्त, लेबनान युद्धविराम-होर्मुज समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा #World #International #UsIranTalks #Switzerland #VaranasiLiveNews