अमेरिका: हेगसेथ के बचाव में उतरे ट्रंप, बोले- उन्होंने दो युद्ध जिताए; महाभियोग की मांग ठुकराई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का खुलकर समर्थन किया है। रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने ईरान युद्ध और अन्य सैन्य अभियानों से निपटने के तरीके को लेकर हेगसेथ के खिलाफ प्रतिनिधि सभा में महाभियोग चलाने की मांग की है। उन्होंने रक्षा मंत्री पर आठ आरोप लगाते हुए महाभियोग के प्रस्ताव पेश किए हैं। इसके कुछ घंटों बाद व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम में अचानक पहुंचे ट्रंप ने मैसी पर निशाना साधा और उन्हें 'नाकाम व्यक्ति' करार दिया। ट्रंप ने कहा कि मैसी को कांग्रेस या सीनेट का समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने उन्हें 'पूरी तरह नाकाम व्यक्ति' बताते हुए कहा कि अगर प्रतिनिधि सभा हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित भी कर देती है, तब भी वह रक्षा मंत्री के साथ खड़े रहेंगे।ट्रंप ने कहा कि मैं उनका समर्थन करूंगा। उन्होंने दो युद्ध जीते हैं। ये भी पढ़ें:अमेरिका: ट्रंप के रक्षा मंत्री हेगसेथ को हटाने की तैयारी, रिपब्लिकन सांसद थॉमस ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव महाभियोग प्रस्ताव पर क्या बोले ट्रंप ट्रंप ने कहा कि मैं उनका समर्थन करूंगा। उन्होंने दो युद्ध जीते हैं। राष्ट्रपति ने हेगसेथ के कार्यकाल का बचाव करते हुए दावा किया कि उन्होंने वेनेजुएला और ईरान में सफल सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया है। बता दें कि वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान के दौरान जनवरी में पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया था, जबकि ईरान के साथ संघर्ष अभी जारी है। इसके साथ ही ट्रंप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर भी हेगसेथ का समर्थन करते दिखे। उन्होंने मैसी को 'पूरी तरह नाकाम' रिपब्लिकन सांसद बताते हुए कहा कि वह अमेरिका के सबसे सफल और लोकप्रिय सैन्य अधिकारियों में से एक रक्षा मंत्री को महाभियोग के जरिए हटाने की कोशिश कर रहे हैं। Defeated Republican Congressman Thomas Massie, a total loser, is trying to Impeach perhaps the most popular and successful military official in the Country, Secretary of War, Pete Hegseth. With recruitment at an ALL-TIME HIGH, from an all-time low under Sleepy Joe Biden, and TWO VICTORIES, Venezuela and Iran, Pete Hegseth should be praised, not Impeached. Congress, stand up for Pete!!! President DJT ( TS: Nov 9 2026, 8:36 PM ET ) — Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) November 10, 2026 जो बाइडन के कार्यकाल पर क्या बोले ट्रंप ट्रंप ने लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में भर्ती का स्तर सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अब सैन्य भर्ती रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। उन्होंने वेनेजुएला और ईरान में दो जीत का दावा करते हुए कहा कि हेगसेथ को महाभियोग का सामना कराने के बजाय उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से हेगसेथ के समर्थन में खड़े होने की अपील की।राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान संघर्ष और कैरेबियाई क्षेत्र में कथित मादक पदार्थ तस्करी करने वाले जहाजों पर अमेरिकी हमलों समेत कई सैन्य अभियानों में हेगसेथ की भूमिका की आलोचना बढ़ रही है। थॉमस मैसी क्यों चाहते हैं हेगसेथ पर महाभियोग रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग के दौरान आठ आरोप पेश किए हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री पर गैरकानूनी सैन्य कार्रवाई और शक्तियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों का बड़ा हिस्सा ईरान युद्ध से जुड़ा है, जबकि वेनेजुएला और यमन में अमेरिकी सैन्य अभियानों का भी जिक्र किया गया है।प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पढ़ते हुए मैसी ने आरोप लगाया कि हेगसेथ ने जानबूझकर गैरकानूनी आदेशों को लागू किया और वह अभी भी अमेरिकी संविधान के लिए खतरा बने हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाभियोग के आरोपों में रक्षा मंत्री पर ईरान के खिलाफ अवैध रूप से युद्ध शुरू करने और कैरेबियाई क्षेत्र में कथित मादक पदार्थ तस्करों की नौकाओं पर हमलों में आम नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप भी शामिल है। हेगसेथ ने क्या कहा हालांकि, हेगसेथ ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। पिछले सप्ताह उन्होंने महाभियोग की कोशिश को एक असंतुष्ट और चुनाव में हार चुके सांसद तथा उसके डेमोक्रेटिक सहयोगियों का दिखावा बताया था। बता दें कि मैसी इस साल रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में ट्रंप समर्थित उम्मीदवार से हार गए थे। वह उन नेताओं में शामिल रहे हैं, जिन्होंने ईरान संघर्ष से निपटने के हेगसेथ के तरीकों पर खुलकर सवाल उठाए हैं।
#World #International #PeteHegseth #DonaldTrump #ThomasMassie #UsPolitics #Impeachment #IranWar #Pentagon #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 10, 2026, 08:55 IST
अमेरिका: हेगसेथ के बचाव में उतरे ट्रंप, बोले- उन्होंने दो युद्ध जिताए; महाभियोग की मांग ठुकराई #World #International #PeteHegseth #DonaldTrump #ThomasMassie #UsPolitics #Impeachment #IranWar #Pentagon #VaranasiLiveNews
