'दलाई लामा का उत्तराधिकारी चुनने में भारत को शामिल करें': अमेरिकी आयोग बोला-चीन के इरादों पर भरोसा नहीं

अमेरिका के एक द्विदलीय संसदीय आयोग ने 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकार से जुड़ी परिस्थितियों से निपटने के लिए भारत के साथ एक उच्चस्तरीय संवाद तंत्र स्थापित करने की सिफारिश की है। आयोग ने अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है और वह उत्तराधिकार प्रक्रिया को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए दबाव बनाने वाले हथकंडे अपना सकता है। आयोग बोला- बीजिंग के नियुक्त किए गए उत्तराधिकारी को न दें मान्यता अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग ने कहा कि अमेरिकी संसद ऐसी स्पष्ट नीति अपनाए, जिसके तहत बीजिंग के चुने या नियुक्त किए गए किसी भी उत्तराधिकारी को मान्यता न दी जाए। साथ ही, भविष्य में दलाई लामा के पुनर्जन्म की पहचान और मान्यता के लिए गादेन फोड्रांग ट्रस्ट को ही एकमात्र वैध प्राधिकरण माना जाए। इसकी स्थापना दलाई लामा ने 2011 में की थी। रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री को भारत सरकार के साथ मिलकर आकस्मिक योजनाएं बनाने और चीनी हस्तक्षेप से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा करने के लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए। सहयोगी देशों के साथ मिलकर रणनीति बनाने की सलाह आयोग ने अमेरिकी विदेश मंत्री को निर्देश देने की वकालत की है कि वे उत्तराधिकार के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए अंतर-विभागीय संवाद सत्र करें। अमेरिका सहयोगी देशों के साथ मिलकर ऐसी वैश्विक कूटनीतिक रणनीति तैयार करे, जिससे चीन समर्थित किसी भी उत्तराधिकारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैधता न मिल सके।

#World #International #DalaiLama #DalaiLamaSuccession #UnitedStates #China #IndiaUsRelations #GadenPhodrangTrust #Tibet #UsCongress #ChineseInterference #InternationalDiplomacy #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 24, 2026, 02:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'दलाई लामा का उत्तराधिकारी चुनने में भारत को शामिल करें': अमेरिकी आयोग बोला-चीन के इरादों पर भरोसा नहीं #World #International #DalaiLama #DalaiLamaSuccession #UnitedStates #China #IndiaUsRelations #GadenPhodrangTrust #Tibet #UsCongress #ChineseInterference #InternationalDiplomacy #VaranasiLiveNews