VIDEO: एसआईआर में वोट काटने पर बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव; आधा दर्जन लोग घायल
मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला भाईखां में एसआईआर में वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दोनों पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना क्षेत्र के गांव नगला भाईखां में एसआईआर का कार्य चल रहा है। इसी गांव का जुल्फिकार अहमद बीएलओ है ओर इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। गांव के मुहम्मद आसिफ ने दो दिन पहले गांव में 134 वोट फर्जी बनाने और कुछ वोट काटने की शिकायत बीएलओ जुल्फिकार अहमद से की थी। इसी बात को लेकर बीएलओ और शिकायतकर्ता में कहासुनी हो गई थी। शनिवार की शाम भी दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट भी हुई थी। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। रविवार सुबह फिर कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। तभी दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर फिंके। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने झगड़ा करने पर दोनों पक्ष के झहूर खान इस्तकार, सहवाग, सरफराज, ग्यास अहमद को गिरफ्तार किया है। वहीं मारपीट और ईंट पत्थर चलाते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग हाथों में डंडे लिए हुए हैं और ईंट पत्थर फेंक रहे है। थानाध्यक्ष अनुरूद्ध प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। चार लोग पकड़े गए हैं। कार्रवाई की जाएगी। http://
#CityStates #Mainpuri #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 16:06 IST
VIDEO: एसआईआर में वोट काटने पर बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव; आधा दर्जन लोग घायल #CityStates #Mainpuri #UpPolice #VaranasiLiveNews
