Ujjain News: युवक को काॅलर से पकड़कर एएसपी केबिन ले गई युवती, मचा हंगामा; जानें मामला
उज्जैन में बुधवार शाम एक युवती अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए एएसपी के केबिन में पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है। मामले में महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 83 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी ने बताया कि तीन दिन पहले युवती और युवक थाने पहुंचे थे। युवती ने सुसनेर के पास गुराड़ी गांव निवासी संजय शर्मा पर आरोप लगाया था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं, लेकिन युवक शादी नहीं कर रहा है। उस समय थाने में दोनों के बीच बातचीत कराई गई थी, जिसके बाद दोनों ने लिखित रूप से अपनी सहमति दी थी कि वे आपसी रजामंदी से जल्द शादी करेंगे। इसी आधार पर मामला शांत माना गया था। समझौते के महज दो दिन बाद युवती अचानक युवक को साथ लेकर एएसपी कार्यालय पहुंच गई और अपने बयान बदलते हुए गंभीर आरोप लगाए। युवती ने कहा कि आरोपी पिछले करीब पांच साल से उसे शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा, लेकिन अब वह शादी के लिए तैयार नहीं है। युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने महिला थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संजय शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 83 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। दोनों पक्षों के पहले दिए गए बयान, थाने में हुआ समझौता और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती ने यह कहा कंट्रोल रूम में मचे इस हंगामे ने सभी का ध्यान खींच लिया। युवती चीख-चीख कर अपना दर्द बयां कर रही थी। उसने कहा कि वो और युवक दोनों पांच साल से रिलेशन में थे। हमारे बारे में घरवालों को भी मालूम था, लेकिन युवक पिछले कुछ समय से मुझे दूसरी लड़की की वजह से धोखा दे रहा है। इतना ही नहीं जब वो इस बात का विरोध कर रही तो युवक का भाई जो कि वकील है, युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। ये भी पढ़ें-फर्जी बिल और दोहरे भुगतान पर जिला प्रबंधक की सेवा समाप्त, 2.80 लाख के गबन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई लड़का बोला- शादी करना चाहता हूं घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाया गया। युवती भी अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराने महिला थाने पहुंची। युवक संजय शर्मा किसान है। उसने बताया कि वह शादी करना चाहता है और उसने कभी इनकार नहीं किया। बस मुझे थोड़ा समय चाहिए था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Ujjain #UjjainGirlAllegesMarriageFraud #PhysicalExploitation #AspOffice #WomenPoliceStation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 06:46 IST
Ujjain News: युवक को काॅलर से पकड़कर एएसपी केबिन ले गई युवती, मचा हंगामा; जानें मामला #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Ujjain #UjjainGirlAllegesMarriageFraud #PhysicalExploitation #AspOffice #WomenPoliceStation #VaranasiLiveNews
