Aligarh News: अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में हंगामा, दरोगा के साथ मारपीट; भारी पुलिस बल तैनात
अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट चौराहे पर 31 मईको लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोह के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब ट्रैक्टर से स्टंट करने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक दरोगा के साथ मारपीट कर दी। इस झड़प में दरोगा के हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, सासनी गेट चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल कुछ युवक ट्रैक्टर से स्टंट करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब सुरक्षा का हवाला देते हुए स्टंटबाज़ी को रोकने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ता और युवक पुलिस से उलझ गए। बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा के साथ मारपीट कर दी। तीन-चार कार्यकर्ता हिरासत में, थाने पर हंगामा दरोगा पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन-चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही आयोजन से जुड़े लोग और उनके समर्थक भड़क गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।
#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AhilyabaiHolkarJayantiSamaraoh #Hungama #AligarhNews #AligarhKeSamachar #SasniGateChaurahaAligarh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:34 IST
Aligarh News: अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में हंगामा, दरोगा के साथ मारपीट; भारी पुलिस बल तैनात #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AhilyabaiHolkarJayantiSamaraoh #Hungama #AligarhNews #AligarhKeSamachar #SasniGateChaurahaAligarh #VaranasiLiveNews
