Una News: आजादी के 78 वर्ष बीतने के बावजूद सड़क सुविधा से वंचित अपर रायपुर

थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत थहड़ा के अपर रायपुर गांव में आज भी सड़क सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। गांव तक वाहन योग्य सड़क न होने के कारण बीमार और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई पर उठाकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।स्थानीय ग्रामीणों में सुनील, राकेश कुमार, गौरव का कहना है कि आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बावजूद गांव के लोग मूलभूत सड़क सुविधा से वंचित हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लगभग डेढ़ किलोमीटर कच्चा रास्ता फिसलन भरा और जोखिमपूर्ण बन जाता है। ऐसे समय में मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाना अत्यंत कठिन हो जाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि अपर रायपुर को शीघ्र सड़क से जोड़ा जाए ताकि लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता एनके लखनपाल का कहना है कि मामला ध्यान में है, जैसे ही सड़क के लिए बजट आएगा, काम शुरू किया जाएगा।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 23:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: आजादी के 78 वर्ष बीतने के बावजूद सड़क सुविधा से वंचित अपर रायपुर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews