MP: इंदौर में EWS प्रमाण पत्र की खामियों को लेकर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र में आ रही विभिन्न खामियों को लेकर रविवार को इंदौर में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शहर के अलग-अलग सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में श्री परशुराम सेना, करनी सेना, वैश्य समाज, अग्रवाल समाज समेत सामान्य वर्ग के कई सामाजिक संगठन शामिल हुए। सभी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम संबोधित किया गया। श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने कहा कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने मांग की कि आयकर रिटर्न भरने वाले परिवारों को EWS प्रमाण पत्र की पात्रता से बाहर न किया जाए। पढ़ें:ट्रक को बचाने में कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी, किशोरी की मौत; माता-पिता घायल ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि EWS प्रमाण पत्र की वैधता अवधि बढ़ाकर न्यूनतम तीन वर्ष की जाए। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए फीस माफी योजना लागू करने, निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देने तथा हॉस्टल किराया और यात्रा भत्ता उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। सामाजिक संगठनों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ करने की मांग भी रखी। साथ ही एमपीपीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे EWS वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र में मौजूद खामियों को दूर करने की मांग करते हुए सरकार से जल्द आवश्यक सुधार करने की अपील की।

#CityStates #Crime #Indore #MadhyaPradesh #Ews #IndoreNews #IndoreViralNews #IndoreHindiNews #IndoreLatestNews #MpViralNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 12:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP: इंदौर में EWS प्रमाण पत्र की खामियों को लेकर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन #CityStates #Crime #Indore #MadhyaPradesh #Ews #IndoreNews #IndoreViralNews #IndoreHindiNews #IndoreLatestNews #MpViralNews #VaranasiLiveNews