UP Weather: यूपी में आज से थमेगी पछुआ की रफ्तार, गर्मी दिखाएगी अपना रंग; कई जिलों में पारा 33 डिग्री के पार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अब पूरी तरह करवट ले ली है। बुधवार से अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन भर तेज धूप रही। रूखी पछुआ हवाओं ने गर्मी का अहसास और बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, इन हवाओं की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। इससे वातावरण में शुष्कता बनी रही। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखी गई। झांसी प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर, वाराणसी और आगरा में भी पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में दोपहर के समय धूप तीखी रही। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार में कमी आएगी। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना है।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpWeather #UpWeatherToday #UpWeatherUpdate #UpWeatherNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 08:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Weather: यूपी में आज से थमेगी पछुआ की रफ्तार, गर्मी दिखाएगी अपना रंग; कई जिलों में पारा 33 डिग्री के पार #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpWeather #UpWeatherToday #UpWeatherUpdate #UpWeatherNews #VaranasiLiveNews